FIRC Certificate कैसे पाएं

Karthik Rajakumar

अगर आप भारत में एक फ्रीलांसर, बिज़नेस ओनर या ऐसे व्यक्ति हैं जो विदेश से पैसे मंगाते हैं, तो आपने "FIRC" के बारे में ज़रूर सुना होगा। इस आसान गाइड में हम आपको 2026 में फॉरेन इनवर्ड रेमिटेंस सर्टिफिकेट (FIRC) से जुड़ी हर ज़रूरी बात समझाएंगे—जैसे इसे कैसे पाना है, इसके लिए क्या फीस लगती है, और इंटरनेशनल ट्रांज़ैक्शन के लिए यह क्यों ज़रूरी है। साथ ही, हम आपको भारत के फ्रीलांसर्स और बिज़नेस के लिए Wise Business अकाउंट के बारे में भी बताएंगे, जो कम व पारदर्शी फीस और मिड-मार्केट एक्सचेंज रेट के साथ इंटरनेशनल पेमेंट पाने में आपकी बचत कराने में मदद कर सकता है।

FIRC सर्टिफिकेट क्या है?

फॉरेन इनवर्ड रेमिटेंस सर्टिफिकेट (FIRC) भारत के ऑथराइज्ड बैंकों द्वारा जारी किया जाने वाला एक आधिकारिक दस्तावेज़ है, जो इस बात का सबूत होता है कि आपको विदेश से पेमेंट मिली है। यह मूल रूप से एक रसीद की तरह काम करता है, जो यह साबित करता है कि आपको विदेशी करेंसी में पैसा मिला था, जिसे भारतीय रुपये (INR) में कन्वर्ट किया गया है।

सर्टिफिकेट के अलग-अलग प्रकार जिनके बारे में आपको जानना चाहिए:

  • FIRC: बैंकों द्वारा जारी किया जाने वाला पारंपरिक (ट्रेडिशनल) सर्टिफिकेट
  • e-FIRC: FIRC का इलेक्ट्रॉनिक वर्शन, जो डिजिटली साइन किया हुआ होता है और इसे ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है
  • FIRA (फॉरेन इनवर्ड रेमिटेंस एडवाइस): यह एक शुरुआती दस्तावेज़ है जिसमें ट्रांज़ैक्शन की जानकारी होती है, लेकिन FIRC की तरह इसकी कानूनी मान्यता नहीं होती
  • FIRS (फॉरेन इनवर्ड रेमिटेंस स्टेटमेंट): एक तय समय के दौरान मिली कई विदेशी पेमेंट्स का एक संयुक्त (कंसोलिडेटेड) स्टेटमेंट

FIRC में कई ज़रूरी जानकारियां दर्ज होती हैं, जैसे पैसे भेजने वाले (रेमिटर) की डिटेल्स, पैसे पाने वाले (बेनेफिशियरी) की जानकारी, पैसे भेजने का कारण (पर्पस ऑफ रेमिटेंस), विदेशी करेंसी में मिली रकम, कन्वर्जन रेट, और आपके बैंक खाते में क्रेडिट हुई कुल INR राशि।

FIRC की ज़रूरत क्यों होती है?

भारत में इंटरनेशनल पेमेंट पाने वाले लोगों के लिए FIRC कई कारणों से बेहद ज़रूरी होता है:

  • टैक्स कंप्लायंस: इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते समय विदेशी आय (फॉरेन इनकम) के सोर्स का प्रूफ देता है
  • GST की ज़रूरतें: विदेशी क्लाइंट्स को सर्विस देते समय GST रिटर्न के लिए यह एक ज़रूरी दस्तावेज़ है
  • एक्सपोर्ट वेरिफिकेशन: बिज़नेस के लिए यह एक्सपोर्ट से हुई कमाई का पक्का सबूत बनता है
  • RBI के नियम: फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के नियमों का पालन करने में मदद करता है
  • ऑडिट के लिए: फाइनेंशियल ऑडिट के दौरान यह एक ज़रूरी डॉक्यूमेंट होता है
  • कमाई का सबूत: बैंकों और वित्तीय संस्थानों के सामने आपकी विदेशी इनकम को प्रमाणित करता है

FIRC सर्टिफिकेट का फॉर्मेट

हालांकि अलग-अलग बैंकों का फॉर्मेट थोड़ा अलग हो सकता है, लेकिन आमतौर पर एक स्टैंडर्ड FIRC सर्टिफिकेट में ये जानकारियां होती हैं:

  1. सर्टिफिकेट नंबर: FIRC का एक यूनीक पहचान नंबर
  2. बैंक की डिटेल्स: जारी करने वाले बैंक का नाम और ब्रांच
  3. पैसे भेजने वाले की जानकारी: सेंडर का नाम और उनका देश
  4. पैसे पाने वाले की जानकारी: आपका नाम और बैंक अकाउंट नंबर
  5. ट्रांज़ैक्शन डिटेल्स:
  • विदेशी करेंसी में रकम
  • लागू किया गया एक्सचेंज रेट
  • INR में कुल रकम
  • पैसा मिलने की तारीख
  1. पर्पस कोड: एक स्टैंडर्ड कोड जो पैसे भेजने की वजह बताता है
  2. बैंक के अधिकृत हस्ताक्षर और मुहर (स्टैम्प)

FIRC नंबर बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यह किसी खास ट्रांज़ैक्शन का रेफरेंस नंबर होता है। टैक्स डिपार्टमेंट या अन्य सरकारी संस्थाओं को दस्तावेज़ जमा करते समय अक्सर इसकी ज़रूरत पड़ती है।

FIRC सर्टिफिकेट कौन जारी करता है?

भारत में FIRC इनके द्वारा जारी किया जाता है:

  • ऑथराइज्ड डीलर (AD) बैंक: रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) द्वारा विदेशी मुद्रा के लेन-देन के लिए अधिकृत बैंक
  • वह बैंक जो आपका इनवर्ड रेमिटेंस प्रोसेस करता है: आमतौर पर वह बैंक जहाँ आपको विदेश से पेमेंट मिली है

FIRC जारी करने वाले प्रमुख बैंकों में HDFC बैंक, ICICI बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), Axis बैंक, Yes बैंक और विदेशी मुद्रा का काम संभालने वाले अन्य कमर्शियल बैंक शामिल हैं।

FIRC सर्टिफिकेट कैसे हासिल करें

बैंक के हिसाब से FIRC पाने की प्रक्रिया में थोड़ा अंतर हो सकता है, लेकिन आमतौर पर यह स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस होता है:

  1. सही पर्पस कोड पक्का करें: इंटरनेशनल पेमेंट मंगाते समय यह पक्का करें कि भेजने वाले ने सही पर्पस कोड चुना हो (उदाहरण के लिए, सॉफ्टवेयर सर्विसेज के लिए P0802)।

  2. ट्रांज़ैक्शन पूरा होने का इंतज़ार करें: FIRC तभी जारी किया जा सकता है जब विदेशी पेमेंट आपके बैंक खाते में क्रेडिट हो जाए।

  3. अपने बैंक में रिक्वेस्ट जमा करें:

  • अपने बैंक ब्रांच जाएं या उनके ऑनलाइन बैंकिंग पोर्टल का इस्तेमाल करें
  • FIRC रिक्वेस्ट फॉर्म भरें (यह ब्रांच में मिल जाता है या बैंक की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है)
  • ट्रांज़ैक्शन रेफरेंस नंबर और तारीख दर्ज करें
  1. ज़रूरी दस्तावेज़ जमा करें:
  • बैंक स्टेटमेंट की कॉपी जिसमें पेमेंट क्रेडिट दिख रही हो
  • पेमेंट से जुड़ा इनवॉइस (यदि लागू हो)
  • FIRC के लिए रिक्वेस्ट लेटर (अगर आपके बैंक को ज़रूरत हो)
  • बैंक द्वारा मांगे गए अन्य ज़रूरी दस्तावेज़
  1. FIRC जारी करने की फीस भरें

  2. अपना FIRC हासिल या डाउनलोड करें:

  • फिजिकल FIRC: प्रोसेस होने के बाद बैंक ब्रांच से कलेक्ट करें
  • e-FIRC: बैंक के पोर्टल से डाउनलोड करें या ईमेल पर पाएं

बैंक और इस बात पर निर्भर करते हुए कि आप फिजिकल FIRC मांग रहे हैं या इलेक्ट्रॉनिक, इसे प्रोसेस होने में आमतौर पर 3 से 10 वर्किंग दिन लगते हैं।

FIRC सर्टिफिकेट के लिए रिक्वेस्ट लेटर का फॉर्मेट

अगर आपके बैंक को FIRC जारी करने के लिए एक औपचारिक रिक्वेस्ट लेटर की ज़रूरत है, तो आप इस फॉर्मेट का इस्तेमाल कर सकते हैं:

[Your Name]
[Your Address]
[Your Contact Number]
[Your Email]

Date:

To,
The Branch Manager
Bank Name Branch
Address

Subject: Request for issuance of Foreign Inward Remittance Certificate (FIRC)Dear

Sir/Madam,

I, (Your Name), maintain a (Current/Savings) account number (Your Account Number]) with your bank. I have received a foreign inward remittance with the following details:

  • Remittance Amount:
  • Date of Credit:
  • Reference/UTR Number:
  • Remitter's Name:
  • Remitter's Country:
  • Purpose of Remittance:

I request you to issue a Foreign Inward Remittance Certificate (FIRC) for the above transaction for (mention specific purpose - tax filing/GST compliance/export verification, etc.).

I am enclosing the following documents:

  1. Copy of bank statement showing the credit
  2. Invoice related to the payment (if applicable)
  3. Any other documents as required

I authorize you to deduct the applicable charges from my account.
Thank you for your assistance.

Yours sincerely,
[Your Signature]
[Your Name]

Wise Business के साथ अंतरराष्ट्रीय पेमेंट्स आसानी से प्राप्त करें

अपने बिज़नेस को विदेश में फैलाना लाभदायक हो सकता है, पर इसके साथ नई चुनौतियाँ भी आती हैं — जैसे दूसरे देशों से पेमेंट पेमेंट रिसीव करना। विदेशों से पेमेंट लेने में महंगी फ़ॉरेन ट्रांज़ैक्शन फ़ीस और छुपे हुए करेंसी कन्वर्ज़न रेट के मार्कअप आपके प्रॉफिट और समय, दोनों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

क्या आप एक स्मॉल बिजनेस मालिक या फ्रीलांसर हैं जो विदेश से पेमेंट रिसीव करते हैं? Wise Business आपके लिए एक किफायती समाधान है, जिससे आप लोकल पेमेंट जितनी स्पीड और दाम पर विदेश से पैसे मंगवा सकते हैं।

Wise Business के साथ विदेशों से पेमेंट पाने के फायदे:

  • फ्री में साइन अप करें और सपपोटेड करेंसी की इंटरनेशनल अकाउंट डिटेल्स पाएं (जैसे USD, GBP, EUR और अन्य) बीने किसी सब्सक्रिप्शन या मंथली फीस के।
  • आपकी फॉरेन करंसी पेमेंट्स तो मिड-मार्केट रेट पर INR में कन्वर्ट करके सीधे भारतीय बैंक अकाउंट में पाएं - बिना किसी छुपी हुई फीस या मार्कअप के।
  • हर ट्रांसफ़र के लिए अपने पान eFIRC (Foreign Inward Remittance Certificate) पाएं।
  • Wise पूरी तरह सुरक्षित है - दुनिया भर में 1.3 करोड़ से भी ज़्यादा लोग इस पर भरोसा करते हैं।

🚀 Wise Business अकाउंट के लिए साइन अप करें!

FIRC से जुड़ी आम समस्याएं और उनके समाधान

FIRC न मिलने पर

अगर सामान्य प्रोसेसिंग समय के बाद भी आपको FIRC नहीं मिला है:

  • अपना ईमेल स्पैम फोल्डर चेक करें (e-FIRC के मामले में)
  • अपने रिक्वेस्ट रेफरेंस नंबर के साथ बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क करें
  • ट्रांज़ैक्शन डिटेल्स लेकर फॉलो-अप के लिए अपनी बैंक ब्रांच जाएं

FIRC में गलत जानकारी होने पर

अगर आपके FIRC में कोई गड़बड़ी या गलती है:

  • तुरंत अपने बैंक से संपर्क करें
  • सही जानकारी से जुड़े दस्तावेज़ या सबूत पेश करें
  • सुधारे गए (करेक्टेड) FIRC के लिए अनुरोध करें (कुछ बैंक इसके लिए अतिरिक्त शुल्क ले सकते हैं)

पुराने ट्रांज़ैक्शन के लिए FIRC

ज़्यादातर बैंक 1 से 2 साल पुराने ट्रांज़ैक्शन के लिए FIRC रिक्वेस्ट करने की अनुमति देते हैं। इसके लिए आपको चाहिए होगा:

  • ट्रांज़ैक्शन की पूरी जानकारी
  • बैंक स्टेटमेंट जिसमें पेमेंट क्रेडिट दिख रही हो
  • एक खास रिक्वेस्ट लेटर जिसमें यह बताया गया हो कि आपको पुराने ट्रांज़ैक्शन के लिए FIRC की आवश्यकता क्यों है

निष्कर्ष

भारत में विदेश से पेमेंट पाने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए फॉरेन इनवर्ड रेमिटेंस सर्टिफिकेट एक ज़रूरी दस्तावेज़ है। चाहे आप फ्रीलांसर हों, बिज़नेस ओनर हों, या व्यक्तिगत तौर पर विदेश से पैसे मंगा रहे हों, FIRC पाने का तरीका और इसका इस्तेमाल समझना टैक्स कंप्लायंस और नियमों के पालन के लिए बेहद ज़रूरी है।

हालाँकि हर बैंक का प्रोसेस थोड़ा अलग हो सकता है, लेकिन मुख्य स्टेप्स एक जैसे ही रहते हैं: ट्रांज़ैक्शन की सही जानकारी सुनिश्चित करें, ज़रूरी दस्तावेज़ों के साथ औपचारिक आवेदन जमा करें, तय फीस भरें और प्रोसेस होने का इंतज़ार करें।

जो लोग अपनी इंटरनेशनल पेमेंट प्रोसेस को आसान और किफ़ायती बनाना चाहते हैं, उनके लिए Wise जैसी सर्विस एक बेहतरीन समाधान देती है, जिसमें ऑटोमेटेड FIRC की सुविधा भी शामिल है। इससे भारतीय नियमों का पालन करते हुए अपनी ग्लोबल इनकम को मैनेज करना काफी आसान हो जाता है।

याद रखें कि अपने FIRC को संभालकर और व्यवस्थित रखें, क्योंकि इनकम टैक्स फाइलिंग, GST रिटर्न या फाइनेंशियल ऑडिट के समय इनकी कभी भी ज़रूरत पड़ सकती है।


*कृपया अपने क्षेत्र के लिए उपयोग की शर्तें और प्रोडक्ट की उपलब्धता देखें या प्राइसिंग और फ़ीस से जुड़ी सबसे अप-टू-डेट जानकारी के लिए Wise फ़ीस और प्राइसिंग पर जाएं।

यह प्रकाशन केवल सामान्य जानकारी के लिए प्रदान किया गया है और Wise Payments Limited या उसकी सहायक कंपनियों और उसके सहयोगियों की ओर से कोई कानूनी, टैक्स या अन्य पेशेवर सलाह नहीं है। साथ ही इसका उद्देश्य वित्तीय सलाहकार या किसी अन्य पेशेवर से सलाह लेने का विकल्प बनना नहीं है।

हम कोई दावा नहीं करते, वारंटी या गारंटी नहीं देते हैं, चाहे व्यक्त हो या निहित, कि प्रकाशन में दी गई सामग्री सटीक, पूर्ण या अप-टू-डेट है।

मनी विद्आउट बॉर्डर

और जानें

आपकी लोकेशन के लिए टिप्स, खबरें और अपडेट